धर्म मथुरा

गोवर्धन में गिरिराज जी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु

मथुरा (संस्कार): गोवर्धन में गिरिराज जी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड-19 के चलते आठ महीने से बंद गिरिराजजी के कपाट तो एक नवम्बर को खोल दिए गए। परंतु गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहा। रविवार को गोवर्धन पूजा के दिन भक्त और भगवान के बीच की दूरी को भी मिटा दिया गया। गर्भ गृह खुलते ही भक्तों की भीड़ अपने प्रभु की पूजा अर्चना को उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया और फिर अन्नकूट और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया।

अन्नकूट का प्रसाद बांटा

शनिवार को दीपावली की पूजा के बाद आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंचना शुरू हो गए। सुबह सात बजे गिरिराज मंदिर में मंगला आरती हुई। बाद में गिरिराज जी का अभिषेक हुआ। फिर श्रद्धालुओं ने अन्नकूट और छप्पन भोग लगाया। श्रद्धालु गिरिराज जी दर्शन कर अपने आपको धन्य कर रहे थे।

गोवर्धन पूजा को अन्य प्रदेशों से भी आए श्रद्धालु

गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से गिरिराज जी की परिक्रमा में उमड़ता रहा।