- मानसून में होगा वृहद वृक्षारोपण, नर्सरी में पौध हो रही तैयार
- हरा- भरा होगा ब्रज मंडल, लगाए जाएंगे फलदार और छायादार पौधे
- उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार
आगरा (रोमा)। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। मंडल में हर वर्ष में हरितमा का विकास और सघन पौधरोपण कर हरियाली विकसित की जा रही है। इसको लेकर मानसून से पहले ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस बार आगरा मंडल में मानसून के समय 1.61 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। वृहद वृक्षारोपण के लिए सभी विभागों की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मानसून के आगमन के पहले ही आगरा मंडल में हरियाली विकसित करने की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। वन संरक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए सबसे अहम जिम्मेदारी वन विभाग की रहती है। आगरा मंडल को हरा- भरा बनाना है तो पौधे लगाना बहुत जरूरी है। इस वर्ष भी आगरा मंडल में वन विभाग व अन्य विभागों द्वारा 1.61 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी विभागों की जिम्मेदारी होगी, जहां भी पौधे रोपित किए जा रहे हैं, उनकी देखरेख भी वही विभाग करेंगे। मंडल में जनपद आगरा में कुल 51.42 लाख, मथुरा में 35.30 लाख, मैनपुरी में 35.63 लाख और फिरोजाबाद में 39.16 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें वन विभाग द्वारा जनपद आगरा में 14.90 लाख, मैनपुरी में 10 लाख, मथुरा में 4.90 लाख, फिरोजाबाद में 16 लाख पौधरोपण किया जाएगा।
आगरा मंडल में पर्यावरण विभाग 7 लाख 64 हजार, ग्राम्य विकास 62 लाख 80 हजार, राजस्व विभाग 5 लाख 27 हजार, पंचायती राज विभाग 6 लाख 38 हजार, आवास विकास 31 हजार, नगर विकास 3 लाख 41 हजार, लोक निर्माण 77 हजार, जलशक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) 40500, जलशक्ति (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) 40500, रेशम विभाग 01 लाख 7 हजार, कृषि विभाग 12 लाख 55 हजार, पशुपालन 46 हजार, उद्योग विभाग 56 हजार, सहकारिता 27160, ऊर्जा विभाग 35420, माध्यमिक शिक्षा 38 हजार, बेसिक शिक्षा 62 हजार, प्राविधिक शिक्षा 30 हजार, उच्च शिक्षा 01 लाख 6 हजार, श्रम विभाग 13 हजार 800, स्वास्थ्य विभाग 69 हजार, परिवहन विभाग 12 हजार 900, रेलवे 81 हजार, रक्षा 28 हजार, उद्यान 7 लाख 76 हजार, गृह विभाग 39 हजार 760, औद्योगिक विकास विभाग 50 हजार पौधरोपित करेंगे।
न संरक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वन विभाग द्वारा हर वर्ष अपनी नर्सरी में फलदार और छायादार पौधों की पौध तैयार की जाती है। फिर इसे रोपित करने के लिए हर जनपद में सभी विभागों में वितरित किया जाता है। ब्रज की धरा को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखरेख भी होना जरूरी है। इस वर्ष आगरा मंडल में 1.61 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें कुछ फलदार और कुछ छायादार पौधे शामिल है।
- ये फलदार पौधे किए जाएंगे रोपित
आंवला, लसोड़ा, बेल, अमरूद, शरीफा, करौंदा, नींबू, शहतूत, कनेर, तिकोना, चांदनी, शावनी, चंपा, हरसिंगार, गुलर, कटहल, आम, अंगूर, बेर, अनार, इमली - ये छायादार पौधे किए जाएंगे रोपित
कंजी, सीरस, पापड़ी, शीशम, सहजन, ढाक, खैर, छौंकर, नीम, बकैन, देसी बबूल, गुलमोहर, कचनार, जकरंधा, महोगनी, एल्टोफोरम, बरगद, पीपल, अशोक