आगरा उत्तर प्रदेश धर्म

दशहरा की आतिशबाजी में श्री राम मंदिर के साथ नजर आये सीएम योगी, मन की बात करते दिखे पीएम मोदी

आगरा। योगी राज में होने वाला दशहरा इस बार लोगों के लिए कुछ खास रहा। रामलीला मैदान में होने वाली उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला में दशहरा के महापर्व पर हुई आतिशबाजी में श्री राम मंदिर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि भी नजर आयी। वहीं आसमान में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का भी विजुअल दिखाई दिया। दशहरा पर हुई खास आतिशबाजी के जरिये लोगों को सामाजिक संदेश भी दिए गए।

आतिशबाजी ने मोह लिया मन

दशहरा पर होने वाली आतिशबाजी में हमेशा ही लोगों का मन मोह लेती है। इस बार भी दशहरा पर हुई आतिशबाजी में कुछ अलग देखने को मिला। विजयदशमी के मौके पर हुई आतिशबाजी में भगवान श्री राम ने रावण का वध करके उसकी सोने की लंका का भी दहन किया। इसे देखने के लिए आगरा के आस-पास से हजारों लोग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि इस बार लोगों को आतिशबाजी में खासतौर पर श्री राम मंदिर के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दिए हैं। क्योंकि सीएम योगी ने अपने बुलडोजर के माध्यम से प्रदेश में गुंडे- माफियाओं का पतन किया है। प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर में सुधार हुआ है। अब प्रदेश अपराध मुक्त होता जा रहा है। लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली अच्छी लगी है। प्रदेश में योगी जी और देश में पीएम मोदी के राज में देश में धर्म की स्थापना हुई है। उन्होंने यूपी की जनता के लिए दंगामुक्त और भयमुक्त प्रदेश बनाया है। इसलिए इस बार दोनों राष्ट्र भक्तों को आतिशबाजी में शामिल किया गया है। 

लेजर लाइट से हुआ पुतला दहन

अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार लेजर लाइट से रावण का पुतला फूंका गया। श्री राम और रावण के स्वरूपों के मध्य युद्ध की लीला के बाद रामलीला मैदान में आकर्षक आतिशबाजी की गई। जिसमें ग्वालियर के असलम और आगरा के चमन मंसूरी के बीच मुकाबला हुआ। आतिशबाजी के माध्यम से लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, नेत्रदान महादान, रक्तदान जैसे सामाजिक संदेश भी दिए गए। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। 

मुस्लिम कारीगरों ने बनाया पुतला

यह दशहरा इसलिए भी खास है कि क्योंकि रावण का पुतला तैयार करने वाले सभी कारीगर मुस्लिम समुदाय के हैं। 62 वर्षीय जाफर अली खान कई सालों से रावण का पुतला बना रहे है। इस काम में ये उनकी पांचवीं पीढ़ी लगी है। वह प्रभु श्रीराम में उनकी गहरी आस्था है। जाफर अली खान के कहते हैं कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस रामलीला का हिस्सा हैं।