आगरा धर्म

श्रीराम- रावण की सेना का युद्ध दशहरा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण

आगरा: दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा उत्तर भारत की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा 5 अक्टूबर को जटपुरा खाती पाड़ा से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में श्रीराम और रावण की सेना का युद्ध और विभिन्न संदेश देती 50 से अधिक झाकियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। होटल श्याम में आयोजन समिति ने दशहरा महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया गया।

समिति के अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम जी, बांके बिहारी जी का डोला, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, दहेज-प्रथा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत का सन्देश देती हुई 50 से अधिक झांकियां निकाली जायेंगी। प्रत्येक झांकी समाज को एक सन्देश देगी।

समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि रात 10 बजे करीब सेंट जोन्स स्थित वैश्य बोर्डिंग परिसर में सांकेतिक रावण का 150 फुट का विशालकाय पुतला दहन किया जायेगा। आठ अक्टूबर को अयोध्या नगरी बनी जयपुर हाउस में राजतिलक राजगद्दी समारोह का आयोजन होगा।

इस अवसर पर रामदास कटरा, मटरू सिंह, प्रवीण अग्रवाल, अमित बंसल, संतोष अग्रवाल, शुभम सिंह, शिवम् मिश्रा, सुरेश चंद्र शर्मा, पंकज कुमार, अरिहंत जैन, अनुज जैन, विक्रांत सिंह, हर्ष गुप्ता, हर्ष यादव, आशीष जैन, पुष्पेंद्र गोयल, अम्बुज अग्रवाल, रविंद्र दक्ष प्रजापति, अमित जैन, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, गणेश बंसल, भक्त बंसल अग्रवाल, उदित अग्निहोत्री, अनु मालिक, भूपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।