आगरा उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल का भौकाल वाला Video हुआ वायरल, SSP ने किया लाइन हाजिर

आगरा (बृज भूषण): सोशल मीडिया पर रील बनाने का आगरा की महिला आरक्षी को लाइन हाजिर करा दिया। महिला आरक्षी ने अपने रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आला अधिकारियों तक शिकायत पहुंच गइ। जानकारी मिलते ही एसएसपी आगरा मुनीराज ने महिला आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।

महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट में तैनात है। महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अपना 21 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में महिला आरक्षी वर्दी पहने हुए है और उसके हाथ में रिवाल्वर है और वो एक डॉयलाग पर एक्ट कर रही हैं।

महिला आरक्षी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गया। शिकायत जब एसएसपी आगरा मुनीराज जी के पास पहुंची तो उन्होंने महिला आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही महिला आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच शुुरू कर दी है।