आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया राजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य का हुआ अभिनंदन

आगरा (बृज भूषण): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बृज प्रांत की ओर शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का अभिनंदन किया गया। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि पार्टी अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। आप मुझे ताकत दो, मैं आपको बराबरी का हक दिलवाऊंगी।

सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि अनुसूचित समाज भी किसी से कम नहीं। हम भी कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के साथ खड़े हैं।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने समारोह मे मौजूद महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर हुनर को निखारने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार दोनों दें, जिससे परिवार और बच्चे दोनों को मजबूत बनाकर देश व समाज हित में काम करें। उन्होंने बेटियों को बचाने के साथ उनकी शिक्षा पर भी जोर देने को कहा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डॉ.जीएस धर्मेश, एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, अशोक पिप्पल, गजेंद्र पिप्पल, ओमप्रकाश चलनी वाले, गुटियारीलाल दुबेश आदि मौजूद रहे।