उत्तर प्रदेश देश दुनिया

गणतंत्र दिवस परेड में सर्वक्षेष्ठ रही उत्तर प्रदेश की झांकी, CM ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला- एक उत्पाद’ और ‘काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की झांकी को ‘राज्यों की झांकी’ श्रेणी में देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी, तीसरा स्थान मेघालय को मिला। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की झांकी की थीम ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ थी। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित थी।

परेड में केंद्रीय मंत्रालयों- विभागों की 9 झांकियों ने भाग लिया था। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।