आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया राजनीति

भाजपा सरकार में घर चलाना हो गया मुश्किल- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

आगरा (बृज भूषण): कांग्रेस नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसंपर्क कर आगरा ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के लिए जनता से वोट मांगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर जमकर तंज कसे।

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कागारौल स्थित श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में घर चलाना मुश्किल हो गया है। इतनी महंगाई तो 70 सालों में कभी नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। खाद के लिए किसान भटक रहे हैं।

लखीमपुर खीरी कांड की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री की गाड़ी ने 8 लोगों को कुचल डाला। आरोपी अब भी मंत्री बने हुए हैं। प्रदेश में घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं। एक साल तक चले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की जानें गई हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार के घमंड को कुचलने का काम जनता 10 फरवरी को करेगी। जनता सब जानती है।