आगरा उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद मथुरा मैनपुरी राजनीति

MLC Election 2020: आगरा मंडल एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, उम्मीदवारों की किस्मत का फैंसला होगा 3 दिसंबर को

आगरा (रोमा): आगरा मंडल में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। आगरा की दोनों सीटों के लिए हुए चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत अब मत पेटियों में कैद हो गई है। आगरा मंडल सहित यूपी की सभी सीट के उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैंसला अब तीन दिसंबर को चलेगा।

आगरा समेत, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और कासगंज में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराया गया। आगरा जिले के कुल 84 बूथों में वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक चले मतदान में दिनभर मतदाताओं की मतदान केंद्र पर पहुंचने की रफ्तार हल्‍की ही रही। वहीं शाम को मतदान की रफ्तार बढ़ी। शाम पांच बजे तक खंड स्‍नातक के लिए कुल 41.56 फीसदी और खंड शिक्षक के लिए कुल 70.78 फीसदी मतदान हुआ। 

बता दें कि दोनों सीटों पर भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। खंड शिक्षक के 16 प्रत्याशी और खंड स्नातक के 22 प्रत्याशी मैदान में है।

आगरा मंडल के लिए 12 जिलों में हुए मतदान का 5 बजे तक कुल प्रतिशत:-

(खंड स्‍नातक)           (खंड शिक्षक)

1. आगरा – 34.17          63.85

2. मथुरा –  41.97           71.39

3. फीरोजाबाद – 38.96    76.38

4. मैनपुरी-  47.95           76.10

5. अलीगढ़ – 41.03           76.34

6. हाथरस – 43.76             64.38

7. कासगंज – 50.73          81.17

8. एटा –  46.86                77.75

9. इटावा- 38.62              59.55 

10. औरेया- 36.44            75.95

11. कन्‍नौज- 42.83          80.07 

12. फर्रुखाबाद- 54.08       80.10

कुल                 41.56      70.78