आगरा उत्तर प्रदेश धर्म

100 बसों से अयोध्या जाएंगे 5100 कार्यकर्ता, रामलला के करेंगे दर्शन

आगरा। रामलला के दर्शन के लिए आगरा से 5100 कार्यकर्ता, 100 बसों से 17 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने रामलला दर्शन के लिए तैयारियों की सर्किट हाउस में समीक्षा की।

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 1700 पोलिंग बूथों से तीन- तीन कार्यकर्ताओं को चुना जाएगा। प्रत्येक बस में करीब 50 लोग सवार होंगे। 100 बसों के अयोध्या ले जाने के लिए खर्च सभी कार्यकर्ता मिलकर वहन करेंगे। इस दौरान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, नवीन गौतम, गौरव शर्मा मौजूद रहे।